🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राज्य लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ के खिलाफ भाजयुमो करेगा बड़ा आंदोलन

On: March 17, 2021 6:19 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

महासमुन्द– पीएससी परीक्षा में हो रही गड़बड़ी को लेकर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्वकर्ता अमित साहू के आह्वान पर भाजयुमो ने राज्य लोक सेवा आयोग का विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है जिसमे युवाओं के हित में,10 मांगों को लेकर पीएससी संबंधी हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश के 408 मंडल में होगा।। भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सालूजा एवम प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मिलिन्द चन्द्राकर ने बताया कि इसी विषय को लेकर हमारे जिले के 18 मंडलो में हस्ताक्षर अभियान स्कूल, कॉलेज, स्नातक स्नात्कोतकर एवम सभी युवा विद्यार्थियों का हस्ताक्षर लिया जाएगा।। पूरे प्रदेश में 5 लाख से अधिक राज्य के शिक्षित युवाओ का हस्ताक्षर लिया जाएगा और महामहिम राज्यपाल को सौंपा जाएगा यह महाअभियान हर मंडल में 3 दिन तक चलेगा जिसमें हर मंडल से 1000 हस्ताक्षर का हमारा लक्ष्य है जिसमे महासमुन्द में 18000 लोगो का हस्ताक्षर होना है।। पीएससी घोटाले के संबंध में हमने पहले भी महासमुन्द के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था और राज्य लोक सेवा आयोग का पुतला जला विरोध किया था।। लोक सेवा आयोग के मनमानी के चलते योग्य युवा अपने अधिकार से वंचित हो ये भाजयुमो कतई स्वीकार नही करेगी।।युवाओं के भविष्य बचाने भाजयुमो निर्भीक होकर सरकार के कुनीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने मैदान में उतर चुकी है युवा मोर्चा सभी विद्यार्थियों के साथ है एवम जो सरकार युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है उसका हम भारतीय जनता युवा मोर्चा खुल के विरोध करता है।।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment