बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)बिलासपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक पर उसके ही अपने मोहल्ले के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया गया

(प्रमोद नायक पर हमला करने वाले थाने में बैठे हुए दोनो ब्यक्ति)
घटना लगभग 9 . 22 बजे रात्रि की है, प्रमोद नायक को पुलिस मुलाहिजा के लिए जिला चिकित्सालय लेकर गई है , मोहल्ले वालों का कहना है कि ग्रीन गार्डन कालोनी के ही एक परिवार ने लोहे के रॉड से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि प्रमोद नायक रायपुर से तत्काल घर पहुंचे ही थे तभी घर के पास में कुछ लोग देशी कुतों को मार रहे थे जिस पर श्री नायक ने विरोध किया जिसपर उन्होंने नायक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया,
प्रमोद नायक के तरफ से सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट लिखाई जा रही है, वहीं मारपीट करने वाले परिवार के लोग भी काउंटर रिपोर्ट की मांग पर थाने में खड़े हुए है। दोनो तरफ से फिलहाल रिपोर्ट की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

