*कार्यशाला संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में होगी आयोजित*
जगदलपुर, 17 मार्च 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ वन अधिकार अधिनियम 2006 पेसा अधिनियम एवं अनुसूचित क्षेत्र में भूमि क्रय-विक्रय की धारा 170 (ख) के प्रशिक्षण के संबंध में 19 मार्च को समय सुबह 10.30 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें संचालनालय आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सदस्यगण, अनुभाग स्तरीय वन अधिकार समिति के सदस्यगण सर्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय अधिकारी वन, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सर्व वनक्षेत्रपाल उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रत्येक जनपद पंचायत से 2 अनुभवी सरपंच एवं आदिवासी समाज प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

