🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पर्यटन केन्द्रों के विकास के लिए कलेक्टर ने ली बैठक, कुम्हारपारा कोसा सेंटर का किया निरीक्षण

On: March 17, 2021 1:52 PM

जगदलपुर, 17 मार्च 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आसना स्थित बस्तर आर्ट, डाॅस एन्ड लेग्वेज (बादल) परिसर में बादल के निर्माणाधीन विकास कार्यो सहित पर्यटन केन्द्रों के विकास के संबंध में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बंसल ने बादल परिसर में संचालित की जानी वाली कला, संस्कृति की व्यवस्थाओं व पर्यटन केन्द्रों के मध्य आवागमन की सुविधा में वृद्धि, पर्यटन इलाकों में आवश्यक निर्माण कार्य, पर्यटन केन्द्रों के सर्किट मैप, प्रचार-प्रसार हेतु वेबसाईट व ब्रांडिंग, हेरिटेज सिटी, होम स्टेय, आवासीय सुविधा, पर्यटन स्थल को प्लास्टिक मुक्त, पर्यटन केन्द्र की जानकारी देने के लिए गाइड व्यवस्था सहित पर्यटन के अन्य विकास कार्यों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मण्डावी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री बंसल ने कुम्हारपारा स्थित कोसा सेंटर का निरीक्षण कर सेंटर में कोसा की प्राप्ति और निर्मित कपड़ों की विक्रय व्यवस्था का संज्ञान लेकर सेंटर की व्यवस्थाओं में सुधार करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग उपायुक्त श्री विवेक दलेला, ग्रामोद्योग व कोसा सेंटर के अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment