रेसुब रायगढ़ की विशेष टीम ने ओड़िशा मे दबिश देकर सात साल् से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्ताऱ
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज) रेसुब पोस्ट रायगढ़ के पुराने लंबित मामले मे रेल्वे कोर्ट से स्थाई वारंट जारी होते ही पोस्ट प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के आदेश दिये थे टीम ने ओड़िसा जाकर वारंट तमिली हेतु आरोपी के मिले सुराग पर छापा मारकर पकड़ने मे अहम कामयाबी हासिल की है।
रेसुब पोस्ट रायगढ़ के प्रभारी। निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिआ को बताया कि दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को एक स्थायी वारंटी आरोपी तारणी महाकुड की गिरफ्तारी के संबंध में जिसके विरूद्ध एक स्थाई (PNBW) एवं 02 अस्थाई (NBW) वारंट लंबित थे।
रेसुब रायगढ़ अपराध क्रमांकः- 04/17, प्र्र क्रः-40/17(स्थाई)
02. अ.क्र. 03/17 प्र.क्र. 39/17 एवं अ.क्र. 05/17 प्र. क्र. 38/17 (अस्थाई) धारा-3(ए)आरपी(यूपी)एक्ट रेसुब पोस्ट रायगढ़ के संदर्भित मामलों मे एक आरोपी तारणी महाकुड, वल्द-बलदाउ महाकुल, उम्र-19 (वर्तमान मे 27) वर्ष, निवासी-तालडीह, गोंड़पारा, थाना-गुरूडिंया, जिला-सुन्दरगढ़ (ओडिसा) के विरूद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा एक स्थाई एवं दो अस्थाई वारंट जारी किए गए थे इन वारंटों की तामिली हेतु शनिवार को दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.अनंत, प्र.आ. पी.आर.जगत , रणवीर व आ. एस.के. शर्मा को भेजा गया था। जिन्होंने उक्त वारंटी की खोजबीन की एवं जिसे वारंट में दर्शित पते पर दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी की सूचना उक्त वारंटी के पत्नि को देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया।
अतः दिनांक 20 अक्तुबर् 2024 को उक्त स्थायी वारंटी को वारंट सहित माननीय न्यायालय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष कानूनी कार्यवाही हेतु पेश किया । उक्त वारंटी आरोपी विनोद मराठा गैंग से संबंधित है। यदि बिलासपुर मंडल के अन्य पोस्टों एवं रायपुर व नागपुर मंडल में वारंट जारी हुआ है तो सुरक्षा नियत्रण कक्ष के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

