🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लायंस पीस पोस्टर कार्यक्रम में प्रथम अदिति गुप्ता, द्वितीय अनुष्का सिंह, तृतीय प्राची साहू व अवनी निर्मलकर रहीं

On: October 20, 2024 5:54 PM

लायंस पीस पोस्टर कार्यक्रम में प्रथम अदिति गुप्ता, द्वितीय अनुष्का सिंह, तृतीय प्राची साहू व अवनी निर्मलकर रहीं

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल के लायंस परिवार बिलासपुर रीजन 6 व 7 के सभी 24 क्लब ने संयुक्त रूप से आज दिनांक 20 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे लिंक रोड स्थित लायंस भवन में पीस पोस्टर कार्यक्रम का आयोजन का किया गया। कार्यक्रम के चीफ कोऑर्डिनेटर लायन विष्णु गुप्ता ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायन प्रीतिपाल बाली (पीडीजी), विशिष्ट अतिथि लायन दिलीप भंडारी (पीडीजी) रहे। अध्यक्षता माइक्रो चेयरपर्सन लायन कस्तूरी सेठी ने की।

कोऑर्डिनेटर लायन निशेष वर्मा ने बताया कि पीस पोस्टर कार्यक्रम की थीम ‘पीस विदाउट लिमिट’ में 52 स्कूलों के 11 से 13 वर्ष के 1520 छात्र-छात्राओं ने पार्टिसिपेट किया।

कोऑर्डिनेटर लायन आशीष अग्रवाल ने बताया कि रीजन चेयरपर्सन लायन अरविंद दीक्षित एवं लायन चंदा बंसल व जोन चेयरपर्सन लायन रश्मि जितपुरे की विशेष उपस्थिति में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमे प्रथम अदिति गुप्ता, द्वितीय अनुष्का सिंह, तृतीय प्राची साहू व अवनी निर्मलकर, एवं कंसोलेशन प्राइज से गीता श्री साहु, प्रतिमा कुर्रे, शष्मीत नामदेव, शाजिया मिर्ज़ा, भव्या साहू, मान्या सोनी, हेमश्री चौधरी, ईशा नंदा, श्वेता विश्वकर्मा, प्रतिज्ञा, नंदिनी कुमार, आस्था लाल, तान्या पहरी, को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से लायन कमलेश गुप्ता, लायन दुर्गा अग्रवाल, लायन अर्चना तिवारी, लायन रोशनी दीक्षित, लायन विद्युत मंडल, लायन चंद्रावती देवांगन, लायन मुकेश महलवाला, लायन श्रद्धा राव, लायन बसंत गुप्ता, लायन प्रीति गुप्ता, लायन विशाल गुप्ता , लायन शोभा त्रिपाठी, लायन दीपक गुप्ता
लायन श्वेता शास्त्री

आदि छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, एवं लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment