उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन
— शहर के साथ गांवों में भी हुए अनेक कार्यक्रम
— निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
रायगढ़. (वायरलेस न्यूज)
जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के गांवों और शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और जरूरतमंद लाभान्वित हुए।
जिंदल फाउंडेशन द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल की स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहीं स्वास्थ्य संगिनियों ने जेएसपी परिसर में जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटकर श्रीमती जिंदल को अपनी शुभकामनाएं दीं। पतरापाली स्थित विशेष बच्चों के संस्थान जिंदल आशा में जिंदल स्टील एंड पॉवर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय ने विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर सीएचआरओ खिरोद कुमार बारीक सहित जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। जिंदल फाउंडेशन की एसएसडी पूंजीपथरा इकाई द्वारा ग्राम तुमीडीह एवं पूंजीपथरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। साथ ही संयंत्र परिसर में भी केक काटकर खुशियां मनाई गईं। यहां संयंत्र प्रमुख कौशल शर्मा सहित लेडिज क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें
छत्तीसगढ़November 18, 20261986 की दुर्लभ तस्वीर में कैद छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत, दिग्गज साहित्यकारों के सानिध्य की अनमोल स्मृतियां हुईं जीवंतपद्मश्री मुकुटधर पांडेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी और अशोक वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार मीनकेतन प्रधान की ऐतिहासिक तस्वीर ने जगाई साहित्यिक चेतना

