रे.सु.ब.बैरक प्रांगण बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। .रेलवे दपूमरे बिलासपुर मे सोमवार 21 अक्तुबर् 24 को पुलिस स्मृति दिवस पर रे.सु.ब.बैरक प्रांगण बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस सबंध मे रे.सु.ब.पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 21 अक्तुबर् 2024 को समय लगभग 07.30 बजे से रेसुब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा रे.सु.ब.बैरक प्रांगण बिलासपुर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। उपमहानिरीक्षक-सह- मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, बिलासपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के शहीदों के साथ-साथ केंद्रीय तथा राज्य पुलिस बल के जवानों को स्मरण कर उनकी आत्मशांति हेतु अधिकारी एवं जवानों द्वारा सलामी देकर दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. बिलासपुर समेत मुख्यालय तथा मंडल के उच्चाधिकारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल के अन्य अधिकारी व बल सदस्यों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन समय लगभग 09.00 बजे हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें
छत्तीसगढ़November 18, 20261986 की दुर्लभ तस्वीर में कैद छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत, दिग्गज साहित्यकारों के सानिध्य की अनमोल स्मृतियां हुईं जीवंतपद्मश्री मुकुटधर पांडेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी और अशोक वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार मीनकेतन प्रधान की ऐतिहासिक तस्वीर ने जगाई साहित्यिक चेतना

