🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ की विशेष टीम ने ओड़िशा मे दबिश देकर सालो से फरार दूसरा स्थाई वारंटी को किया गिरफ्ताऱ साइबर सेल रायगढ की भी विशेष भूमिका रही

On: October 22, 2024 9:28 AM

फिर एक् को आरोपी रायगढ़ की विशेष टीम ने ओड़िशा मे दबिश देकर सालो से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्ताऱ साइबर सेल रायगढ की भी विशेष भूमिका रही

रायगढ़। वायरलेस् न्यूज़ नेटवर्क। रेसुब पोस्ट रायगढ़ के पुराने लंबित मामले मे रेल्वे कोर्ट से स्थाई वारंट जारी होते ही पोस्ट प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के आदेश दिये थे टीम ने ओड़िसा जाकर वारंट तमिली हेतु आरोपी के मिले सुराग पर छापा मारकर पकड़ने मे अहम कामयाबी हासिल की है।
रेसुब पोस्ट रायगढ़ के प्रभारी। निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिआ को बताया कि
दिनांक 21अक्तुबर् .2024 को एक स्थायी वारंटी आरोपी दुलाचंद महानदिया की गिरफ्तारी के संबंध में जिसके विरूद्ध 02 स्थाई लंबित् था रेसुब रायगढ़ अपराध क्रमांकः- 05/13, प्र. क्रः-23/14(स्थाई) 02. अ.क्र. 06/13 प्र.क्र. 24/14 (स्थाई) धारा-3(ए)आरपी(यूपी)एक्ट।
रेसुब पोस्ट रायगढ़ के संदर्भित मामलों मे एक आरोपी दुलाचंद महानदिया , वल्द- पवित्रा महानदिया , उम्र-30 (वर्तमान मे 42) वर्ष, निवासी-, पोटरापारा एलपी स्कूल के पास , थाना- भस्मा , जिला-सुन्दरगढ़ (ओडिसा) के विरूद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा दो स्थाई वारंट जारी किए गए थे इन वारंटों की तामिली हेतु आज दिनांक 21 अक्तुबर् 2024 को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक एस.आर.अनंत, .आ. एम. के मीना , व आ. एस.के. शर्मा को भेजा गया था। जिन्होंने उक्त वारंटी की खोजबीन की एवं जिसे वारंट में दर्षित पते पर दिनांक 21.10.2024 को खोजबीन किया गया मुखबीर की सूचना से पता चला की वर्तमान मे उक्त आरोपी ,पिपलिमाल, मुंडापारा थाना बेलपहर जिला झारसुगुड़ा उड़ीसा पर रह रहा है उक्त पते पर दबिश समय 19:00 बजे गिरफ्तार किया गया, उक्त आरोपी को ट्रेस कराने में साइबर सेल रायगढ की भी विशेष भूमिका रही I गिरफ्तारी की सूचना उक्त वारंटी के पत्नि को देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया।
अतः दिनांक 22 अक्तुबर्2024 को उक्त स्थायी वारंटी को वारंट सहित माननीय न्यायालय विषेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर (छ.ग.) के समक्ष कानूनी कार्यवाही हेतु पेश् किया जायेगा यदि उक्त वारंटी आरोपी विनोद मराठा गैंग से संबंधित है। यदि बिलासपुर मंडल के अन्य पोस्टों एवं रायपुर व नागपुर मंडल में वारंट जारी हुआ है तो सुरक्षा नियुत्रण कक्ष के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment