• *विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक श्री सतलोक साय पैंकरा की पुत्री प्रथम प्रयास में सिविज जज परीक्षा में हुई चयनित*
• *साथ ही विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक श्री उमाकांत कौशिक की पुत्री ने एमबीबीएस में सर्वोच्च रैंक हासिल कर प्राप्त किये 05 गोल्ड मेडल*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जोनल पुलिस अधीक्षक कार्यालय विशेष शाखा, बिलासपुर में कार्यरत् प्रधान आरक्षक (चालक) श्री सतलोक साय पैंकरा एवं माता श्रीमती मनप्यारी देवी पैंकरा की पुत्री कु. स्वाति पैंकरा का प्रथम प्रयास में ही सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी परीक्षा-2024) के पद पर चयन हुआ है। इन्होनें डी.पी. विप्र लॉ कॉलेज से 2024 में बीएएलएलबी करने के साथ ही सिविल जज की तैयारी भी प्रारंभ कर दी थी।
साथ ही प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक एवं माता श्रीमती मंदाकिनी कौशिक की पुत्री कु. संध्या कौशिक, जो कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त थी, तत्पश्चात् नीट(छम्म्ज्) में सलेक्शन के पश्चात् सिम्स (छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान) बिलासपुर में एमबीबीएस की उपाधि मिलने एवं एमबीबीएस में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सिम्स बिलासपुर द्वारा उन्हें 02 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही आप्थैल्मोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल, डॉ0 रमेश चन्द्र तिवारी मेमोरियल धन्वंतरि गोल्ड मेडल, डॉ श्रुति चंद्राकर मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कुल 05 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में केयर हॉस्पिटल हैदराबाद में रेडियोलॉजिस्ट की पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई कर रही हैं।
कु. स्वाति पैकरा एवं कु. संध्या कौशिक की इन उपलब्धियों पर जोनल पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजितेश सिंह, निरीक्षक श्री पौरूष पुर्रे, निरीक्षक श्री चित्रसेन सिंह खरसन, निरीक्षक श्री विकास उपाध्याय, निरीक्षक श्री आर.के. पात्रे, निरीक्षक श्री बसंत कुजूर सहित कार्यालय में पदस्थ समस्त स्टाफ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाए दी गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

