सामुदायिक विकास कार्यों के लिए जिला कलेक्टर सक्ती और एनटीपीसी लारा के मध्य समझौते पर हस्ताक्षर

बिलासपुर/लारा (वायरलेस न्यूज)छत्तीसगढ़ के नवनिर्मित सक्ती जिला में सामुदायिक विकास के लिए, जिला कलेक्टर, सक्ती और एनटीपीसी लारा के मध्य दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। समझौते पर श्री अमृत विकास टोपनो, आईएएस, जिला कलेक्टर (सक्ती) और श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। जिला कलेक्टर, द्वारा सक्ती जिले में सामुदायिक विकास के लिए एनटीपीसी लारा की पहल की सराहना की।
इस समझौते के तहत एनटीपीसी लारा ग्रामीण विकास/स्वच्छता क्षेत्र में (जल जीवन मिशन) के तहत आईओटी आधारित जल रखरखाव प्रणाली के विकास और स्टेनलेस-स्टील वाटर टैंक, आरओ आधारित जल उपचार प्रणाली की स्थापना और सक्ती जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे पानी की पाइपलाइन के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए 508.30 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। यह कार्य 03 वर्षों की अवधि में पूरा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी लारा छत्तीसगढ़ का एक विकासशील विद्युत स्टेशन है, जिसकी उत्पादन क्षमता 1600 मेगावाट है। स्टेशन 1600 मेगावाट क्षमता की 02 और इकाइयों की स्थापना निर्माणाधीन है। यह स्टेशन छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उत्पादित बिजली का 50 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ़ को दिया जा रहा है और शेष पश्चिमी भारतीय राज्यों को आपूर्ति की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें
छत्तीसगढ़November 18, 20261986 की दुर्लभ तस्वीर में कैद छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत, दिग्गज साहित्यकारों के सानिध्य की अनमोल स्मृतियां हुईं जीवंतपद्मश्री मुकुटधर पांडेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी और अशोक वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार मीनकेतन प्रधान की ऐतिहासिक तस्वीर ने जगाई साहित्यिक चेतना

