*कलेक्टर ने किया एयरपोर्ट का निरीक्षण*
*कामों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिए निर्देश*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 23 अक्टूबर 2024) / कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त अमित कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह भी साथ थे। उन्होंने एयरपोर्ट में 3 सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यों को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इनमें प्रमुख रूप से रनवे स्ट्रीप, आइसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, नव निर्मित बाउण्ड्री वाल, रनवे लाईट, एप्रोच लाईट, एप्रान हाईमास्ट, सेफ्टी वॉच टॉवर का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने एयरपोर्ट में फ्रंट एलिवेशन काम का जल्द प्रस्ताव तैयार करने कहा। उन्होंने एयरपोर्ट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। बजट के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा किया। इस अवसर पर ईपीडब्ल्यूडी, एयरपोर्ट के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान



