*लगातार जारी है मिठाई दुकानों का निरीक्षण, 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 26 अक्टूबर) /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है । जांच के दौरान अनियमितता, गन्दगी या मिलावट की शंका होती है, तो ऐसे खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। इस सीजन में अब तक 21 नमूने जांच हेतु रायपुर भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मोहित बेहरा ने बताया कि छोटे बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जिन दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं, उनमें खोया मंडी गोल बाज़ार से खोये के नमूने सहित राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, श्री शंकर चाना वाला का बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यापार किये जाने के कारण खाद्य नमूना लेकर प्रकरण बनाया गया है । इसके अलावा सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, कृष्णा डेरी तखतपुर, ए वन स्वीट्स तखतपुर, संतोष होटल रतनपुर, बाबा स्वीट्स सीपत, पाण्डेय स्वीट्स सरकंडा, जीतेन्द्र होटल मस्तुरी, माँ भवानी होटल गनियारी से जाँच हेतु खाद्य नमूना का संकलन किया गया है।आगे भी त्यौहार को देखते हुए निरंतर निरीक्षण एवं कार्यवही जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी का मिठाई या अन्य खाद्य सामग्रियां जैसे दूध, दही, पनीर, घी इत्यादि मिल सके ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 4, 2026अंबिकापुर में बनेगा वन्यजीवों के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर घायल और बीमार वन्यजीवों को मिलेगा तत्काल उपचार, रेस्क्यू-रिहैबिलिटेशन का समय होगा कम बिलासपुर कानन पेंडारी जू में घायल वन्यजीवों का अब नहीं लाएंगे
बिलासपुरOctober 3, 2026रावण दहन की 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का सवाल—‘चार लाख का काम, 20 लाख का खर्च क्यों?’बिलासपुर में त्योहारों के सरकारीकरण का आरोप, नगर निगम से मांगा जवाब
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 3, 2026भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कल से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
मध्य प्रदेशOctober 3, 2026तीन दशक की साधना हुई पूर्ण, अमरकंटक में साकार हुआ महामेरु श्रीयंत्र—23 अक्टूबर से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, देश-विदेश से जुटेंगे संत, आचार्य और श्रद्धालु

