एनटीपीसी लारा ने जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए समझौता किया
बिलासपुर/लारा ।(वायरलेस न्यूज) दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए जिला कलेक्टर, जशपुर (छत्तीसगढ़) और एनटीपीसी लारा के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर श्री रवि मित्तल, आईएएस, जिला कलेक्टर (जशपुर) और श्री रविशंकर, महाप्रबंधक (परियोजना) एनटीपीसी लारा ने श्री जाकिर खान, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। जिला कलेक्टर, जशपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए एनटीपीसी लारा की पहल की सराहना की।
इस समझौते के तहत एनटीपीसी लारा जशपुर जिले में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल के उन्नयन और विस्तार द्वारा उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए 35.53 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस उन्नयन कार्य के पूरा होने के बाद जशपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी लारा छत्तीसगढ़ का एक विकासशील बिजली सयंत्र है, जिसकी उत्पादन क्षमता 1600 मेगावाट है। यह स्टेशन द्वारा क्षमता वर्धन की दिशा में कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत 800 मेगावाट क्षमता के 02 और इकाइयों की स्थापना की जा रही है । यह स्टेशन छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उत्पादित बिजली का बड़ा भाग, यानि आधा हिस्सा छत्तीसगढ़ को दिया जाता है और बाकी बच्चे बिजली को पश्चिमी भारतीय राज्यों को भेजा जाता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 25, 2026भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार, अमित भोजवानी बने जिला कोषाध्यक्ष
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.

