एनटीपीसी लारा में समूहिक सुरक्षा वार्ता का आयोजन
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) 26 अक्टूबर 2024 को एनटीपीसी लारा में स्टेज#II परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा विभाग द्वारा एक सामूहिक सुरक्षा पेप-टॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (लारा) ने परियोजना श्रमिकों को सुरक्षा उपायों और निर्माण गतिविधियों के दौरान सुरक्षा प्रथाओं को अपनाने के बारे में संबोधित किया। उन्होंने सभी को ऊंचाई पर काम करते समय बुनियादी सुरक्षा नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा और किसी भी आपातकालीन स्थिति के दौरान त्वरित सहायता और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के महत्व की भी सलाह दी।
कार्य के दौरान अच्छी सुरक्षा प्रथाओं का प्रदर्शन करने वाले सात श्रमिकों को श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (लारा) से सुरक्षा पुरस्कार मिले। सर्वोत्तम सुरक्षा व्यवस्था को अपनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ एजेंसी के लिए रोलिंग ट्रॉफी पहाड़पुर कूलिंग टॉवर को प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (लारा) द्वारा सभी को सुरक्षा शपथ दिलाने के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के बीच सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एनटीपीसी कथासागर की हाल की घटनाओं का ऑडियो श्रमिकों को सुनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी लारा एवं भारत हैवि इलैक्ट्रिकल लिमिटेड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





