🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दुर्ग आरपीएफ ने 27 साल पुराने केस के स्थायी (PNBW) वारंट आरोपी को किया गिरफ्तार

On: January 6, 2026 1:17 PM

रायपुर( वायरलेस न्यूज)
रे.सु.ब. पोस्ट, दुर्ग 27 साल पुराने केस के स्थायी (PNBW) वारंट आरोपी को किया गिरफ्तार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के श्री मुन्नवर ख़ुर्शीद महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे सु बल, एस ई सी आर बिलासपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वारंट तामील अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में दुर्ग पोस्ट प्रभारी द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी की गई है।
माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग अपराध क्रमांक 15/1999 एवं न्यायालय प्रकरण क्रमांक – 943/1999 धारा 160 बी रेल अधिनियम में आरोपी दिलीप कुमार उमानारे पिता सुखदेव उमानारे उम्र 47 वर्ष निवासी सिली निकेतन स्कूल के सामने, कुमार मोहल्ला बैरागढ़, थाना बैरागढ़, जिला भोपाल (म. प्र.) के विरूद्व दिनांक 02.12.2000 को स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।
* ⁠ उक्त वारण्ट की तामिली के क्रम मे पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट दुर्ग के निर्देशन पर सउनि निरंजन, प्र.आ. बी.राजौरिया आरक्षक एस आर मीणा आरक्षक अवनीश के साथ दिनांक 05.01.2026 को वारंट मे भोपाल के दिए गये पते पर वारंटी के पिता से सम्पर्क कर आरोपी के सीहोर के अवनी ढाबा में कार्य करने की सूचना पर टीम सीहोर रवाना हुई।
* ⁠ अवनी ढाबा सीहोर के पास आरोपी मिला जिसे स्थायी ⁠वारण्ट को दिखाया व जानकारी दिया गया तो उसने वारंट में दिये गये नाम व पता स्वयं का होना स्वीकार किया।
* ⁠तब वारण्ट के अधिकार का प्रयोग करते हुए वारंटी को ⁠ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके घर पर आरोपी के पिता को दिया गया । इस दौरान वारण्टी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया।
* ⁠दिनांक 06.01.2026 को माननीय न्यायालय, रायपुर (छ.ग.) के समक्ष वारण्टी को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु मूल वारण्ट सहित पेश किया गया।
* ⁠माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल भेजा गया l

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment