*राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर मुकेश गुप्ता, आकाश गुप्ता एव प्रकाश साहू तीन तहसीलदारों को नोटिस*
*कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 25 अक्टूबर 2024) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर बिलासपुर तहसीलदार श्री मुकेश देवांगन, रतनपुर तहसीलदार श्री आकाश गुप्ता और कोटा तहसीलदार श्री प्रकाश साहू को नोटिस जारी किया है। उन्होंने विशेषकर नक्शा बटांकन में ढिलाई बरती है जो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा कर रहे थेे।
कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं में प्रगति लाते हुए और तेज गति से कार्य करें। कलेक्टर ने गिरदावरी का कार्य पूरी शुद्धता से करने कहा। डिजीटल क्रॉप सर्वे का काम भी समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के कामों में और प्रगति लाते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए सेचुरेशन लेवल हासिल करने तक प्रगति लाने निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन के लिए और बेहतर कार्य करने कहा। सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे यह प्रयास करें। एनएचएम के रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, एडीशनल कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 4, 2026अंबिकापुर में बनेगा वन्यजीवों के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर घायल और बीमार वन्यजीवों को मिलेगा तत्काल उपचार, रेस्क्यू-रिहैबिलिटेशन का समय होगा कम बिलासपुर कानन पेंडारी जू में घायल वन्यजीवों का अब नहीं लाएंगे
बिलासपुरOctober 3, 2026रावण दहन की 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का सवाल—‘चार लाख का काम, 20 लाख का खर्च क्यों?’बिलासपुर में त्योहारों के सरकारीकरण का आरोप, नगर निगम से मांगा जवाब
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 3, 2026भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कल से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
मध्य प्रदेशOctober 3, 2026तीन दशक की साधना हुई पूर्ण, अमरकंटक में साकार हुआ महामेरु श्रीयंत्र—23 अक्टूबर से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, देश-विदेश से जुटेंगे संत, आचार्य और श्रद्धालु

