राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रशासनिक अधिकारी के स्थानांतरण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थ चंद्र प्रकाश पात्रे का स्थानांतरण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 14 अक्टूबर 2024 को जिला पंचायत कांकेर में परियोजना अधिकारी के पद में किए जाने के खिलाफ दायर की सुनवाई करते हुए माननीय न्यायालय ने स्थानांतरण पर रोक लगाते हुए पंचायत विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है
यह की चंद्रप्रकाश पात्रे की नियुक्ति मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुई थी, वर्ष 2023 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पदोन्नति करते हुए उपायुक्त के पद में इनकी पदस्थापना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नया रायपुर मैं हुई, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए आ रहे थे किंतु छत्तीसगढ़ शासन के आदेश दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को इनका स्थानांतरण जिला पंचायत कांकेर में परियोजना अधिकारी के पद पर किए जाने के खिलाफ हाई कोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की इसकी सुनवाई 24 अक्टूबर 2024 को माननीय न्यायमूर्ति पी.पी.साहू के कोर्ट में हुई, याचिका में यह आधार लिया गया कि, याचिकाकर्ता का मूल पद उपायुक्त है तथा स्थानांतरण के पश्चात परियोजना अधिकारी का पद छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश दिनांक 6 मार्च 2024 के द्वारा परियोजना अधिकारी के पद विभागीय प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे का आदेश जारी किया गया है तथा प्रतिनियुक्ति में भेजने से पहले याचिकाकर्ता की सहमति भी नहीं ली गई है, साथ ही साथ याचिकाकर्ता की पत्नी वर्तमान में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर उपसंचालक पंचायत विभाग बेमेतरा में पदस्थ है तथा उनके संतान आठ माह का है, तथा याचिकाकर्ता के पिता को पैरालिसिस है तथा एक किडनी खराब हो चुका है व उनके माता का दुर्घटना होने के कारण पैर के तीन जगह फैक्चर हुए हैं जिसका इलाज वर्तमान में चल रहा है उपरोक्त आधारों पर माननीय न्यायालय ने याचिकाकर्ता के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

