बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) आज मां जगधात्री देवी का विधि विधान पूर्वक बिलासपुर के प्रतिष्ठित आर्किट्रेक्चर श्री देवाशीष घटक के “रेणुका” स्थित निवास पर किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।

श्री देवाशीष घटक ने बताया कि मां जगधात्रि देवी घटक परिवार की कुलदेवी है और परिवार के पूर्वज लगभग 100 वर्षों से पूजन कार्य करते आ दिन है ।
आज की पूजा को पुजारी श्री अमित चक्रवर्ती ने किया वे पिछले 13 वर्षों से मां जगधात्री देवी की पूजा घटक परिवार में करते आ रहे है।
पूजा के समापन उपरांत जी बंगला टीवी के प्रसिद्ध सारेगामा कार्यक्रम के रनरअप रहे सौभीक सान्याल ने भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया विशेषकर राम भजन पे, भजन में तबले पर आर्किटेक्ट श्री देवाशीष घटक ने संगत दी।
पूजन पर घटक परिवार की श्रीमती मीता घटक (बंगाली महिला समिति अध्यक्ष) ,देवांश घटक, श्रीमती कोयना घटक, देवम घटक उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास नायक राय, संदीप दत्ता, डा सुदीप्तो दत्ता, फूबाली गुप्ता, सूक्ति विश्वास, शुभाशीष बसाक सहित शहर के बंगाली समाज महिला एव पुरषों की उपस्थिति रही। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

