अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

टिकरापारा घटक परिवार में मां जगधात्री देवी की पूजा विधि विधान पूर्वक संपन्न, बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे

On: November 10, 2024 3:46 PM
Follow Us:

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) आज मां जगधात्री देवी का विधि विधान पूर्वक बिलासपुर के प्रतिष्ठित आर्किट्रेक्चर श्री देवाशीष घटक के “रेणुका” स्थित निवास पर किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।श्री देवाशीष घटक ने बताया कि मां जगधात्रि देवी घटक परिवार की कुलदेवी है और परिवार के पूर्वज लगभग 100 वर्षों से पूजन कार्य करते आ दिन है ।
आज की पूजा को पुजारी श्री अमित चक्रवर्ती ने किया वे पिछले 13 वर्षों से मां जगधात्री देवी की पूजा घटक परिवार में करते आ रहे है।
पूजा के समापन उपरांत जी बंगला टीवी के प्रसिद्ध सारेगामा कार्यक्रम के रनरअप रहे सौभीक सान्याल ने भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया विशेषकर राम भजन पे, भजन में तबले पर आर्किटेक्ट श्री देवाशीष घटक ने संगत दी।
पूजन पर घटक परिवार की श्रीमती मीता घटक (बंगाली महिला समिति अध्यक्ष) ,देवांश घटक, श्रीमती कोयना घटक, देवम घटक उपस्थित रहे। इसी प्रकार विकास नायक राय, संदीप दत्ता, डा सुदीप्तो दत्ता, फूबाली गुप्ता, सूक्ति विश्वास, शुभाशीष बसाक सहित शहर के बंगाली समाज महिला एव पुरषों की उपस्थिति रही। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment