बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)। प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना से सामने आया है, जहां कवरेज करने गए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप अग्रवाल को थाना प्रभारी ने धमकी दी। पत्रकार के मुताबिक, थाना प्रभारी विजय चौधरी ने उन्हें कहा, “अगर तुम दोबारा थाना परिसर में आए तो गोली मार दूंगा।”
घटना के बाद पत्रकार दिलीप अग्रवाल ने इस दुर्व्यवहार की जानकारी बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी। इस गंभीर मामले को लेकर प्रेस क्लब ने तत्काल बैठक बुलाई और निर्णय लिया कि आईजी और एसपी से शिकायत की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाए। इसके बाद, भारी संख्या में प्रेस क्लब के सदस्य और साथी पत्रकार एसपी रजनेश सिंह से मिले और उन्हें आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही, यह भी कहा गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, विजय चौधरी को सिरगिट्टी थाना से हटाया जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





