अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महाराष्ट्र मे लागू आचार संहिता के तहत हावडा-मुंबई मेल से आरपीएफ टास्क टीम ने चार लाख रु. बरामद कर चुनाव आयोग को नगद राशि ट्राली बेग सहित सौपी

On: November 12, 2024 10:36 AM
Follow Us:

महाराष्ट्र मे लागू आचार संहिता के तहत हावडा-मुंबई मेल से टास्क टीम ने चार लाख बरामद कर चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को नगद राशि ट्राली बेग सहित सौपी

गोन्दिया ।(वायरलेस न्यूज) रेसुब, द.पू.म.रेलवे मे गोंदिया सक्रियता के कारण लगातार ट्रेनों मे चेकिंग के परिणाम देखने को मिल रहे है। महाराष्ट्र मे लागू आचार संहिता के तहत रेल स्टेशन गोंदिया में टास्क टीम द्वारा गाडी संख्या 12810 हावडा-मुंबई मेल में रेल मदद प्राप्त हुआ और बताये गये बोगी के बर्थ् से बरामद् ट्राली बेग से 4,00,000/- लाख् रुपये बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।रेसुब, द.पू.म.रेलवे गोंदिया पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसा दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, द.पू.म.रेलवे, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन एवं कुलवंत सिंह, निरीक्षक रेसुब पोस्ट भंडारा रोड के निर्देशन में रेलवे स्टेशन गोंदिया में मादक पदार्थ की तस्करी, अवैध सामान की तस्करी की रोकथाम हेतु महाराष्ट्र राज्य में लागु आचार संहिता के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत रेसुब, मंडल टास्क टीम, गोंदिया द्वारा दिनांक 09 नवम्बर् 2024 को गाडी संख्या 12810 हावडा-मुंबई मेल में रेल मदद प्राप्त हुआ कि, ै-5 बर्थ नं. 48 मे यात्री सामान छुट गया है, उक्त रेल मदद प्राप्त होने पर डयुटी पर कार्यरत बल सदस्य तथा टास्क टीम द्वारा उक्त गाडी को अटेंड कर नियमानुसार छुटे हुए ट्रॉली बैग को रेसुब पोस्ट गोंदिया मे लाकर सी.सी.टी.वी के निगरानी मे खोलकर देखने पर उक्त ट्रॉली बैग के अंदर इस्तेमाली कपडे, 02 नग ज्वेलरी का बाक्स (खाली) तथा नगद रूपये 500 रूपये x 800 नग कुल 4,00,000/- रूपये पाया गया। जिसे नियमानुसार कार्यवाही कर जप्त किया गया तथा श्री जनार्धन खोटरे(7385867649) महाराष्ट्र चुनाव आयोग नोडल अधिकारी, गोंदिया के समक्ष राज्य चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) की उपस्थिति में दिनांक 10 नवम्बर् 2024 उपस्थित गवाहों के समक्ष सुपूर्द किया गया ।
मंडल सुरक्षा आयुक्त/द.पू.म. रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रीयों से अपील कि जाती है कि, रेलवे गाडीयों, स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में किसी प्रकार लावारिस बैग, संदीग्ध पाये जाने पर रेसुब पोस्ट/चौकी को सुचित करें।
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक आर एस बगडेरिया, प्रधान आरक्षक एम के चौबे, प्रधान आरक्षक राजेंन्द्र रायकवार, आरक्षक सतिश रंजन, आरक्षक अकबर खान, आरक्षक विशाल ठवरे, आरक्षक मंगेश मस्के, महीला आरक्षक जया उके का कार्य सराहनीय रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment