किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
नदी में पुल नहीं होने से 6 माह तक ओडिशा से कट जाता है सम्पर्क
महासमुन्द – छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के विकासखंड पाइकमाल ब्लॉक के 5 गांव के लोग छत्तीसगढ़ में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। यहां के ग्रामीणों ने ओडिशा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याओं को दूर करने ओडिशा सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए यहां के लोग छत्तीसगढ़ में शामिल होने की आवाज उठा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पश्चिम ओडिशा के चर्दापाली, गुंचाडीह इलाके में न तो सड़क है और न ही नदी-नालों में पुल-पुलिया बनाई गई है। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह इलाका उड़ीसा में होने के बाद भी बारिश शुरू होते ही नदी पर पुल नहीं होने की वजह से पूरे उड़ीसा से कट जाता है और इनका पूरा काम छत्तीसगढ़ से ही संपन्न कराना पड़ता है दिलचस्प तो ये रहा कि ओडिशा के ग्रामीणों के इस मांग को लेकर विगत दिनों छत्तीसगढ़ ओडिशा सीमा पर एक बैठक भी हुई थी जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और इस बैठक में सरायपाली के विधायक भी ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सहभागिता किए थे जिसके बाद समूचे उड़ीसा में सरायपाली विधायक पर ग्रामीणों को जाने के आरोप भी लगे। ग्रामीणों ने बताया कि ओडिशा छोड़ छत्तीसगढ़ के साथ मिलने की इच्छा दुखदायी है। यातायात के लिए काफी समय से मांग किये जाने के बावजूद ओडिशा गर्वमेंट और किसी दल के नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं होने की से मजबूरन हमें छत्तीसगढ़ में शामिल होने की मजबूरी है। इसलिए हम यह मांग उठा रहे है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

