*ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस 2024 के लिए माननीय मुख्यमंत्री को किया गया आमंत्रित*

रायपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली एवं सर्प विशेषज्ञ/पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा ने सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे “ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस 2024” के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विवरणिका भेंट की गई और पीआरएसआई का उपवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. शाहिद अली द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को आगामी कार्यक्रम एवं सोसायटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
माननीय मुख्यमंत्री ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम बार आयोजित होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए पीआरएसआई रायपुर चैप्टर को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर Retd. ED(Civil CSPTCL, Raipur) श्री जे.एस. भाटिया, SE (Civil CSPGCL, Raipur) श्री ए.के. शर्मा एवं श्री अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





