अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*अब तक 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी* *500 किसानों ने बेचा धान*

On: November 18, 2024 4:58 PM
Follow Us:

*अब तक 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी*
*500 किसानों ने बेचा धान*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 18 नवंबर) जिले में आज मिलाकर दो दिनों में 25 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। विभिन्न उपार्जन केंद्रों में लगभग 500 किसानों ने ये धान बेचे हैं। पहले दिन बेचने वाले किसानों का भुगतान भी शुरू हो गया है। शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य सुचारू तरीके से चल रहा है। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में भी खरीदी अभियान की समीक्षा की।बिलासपुर जिले में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य 14 नवम्बर से शुरू हो गया। जो कि 31 जनवरी तक जारी रहेगा।इस वर्ष कुल 138964 किसान पंजीकृत है । गत वर्ष कुल 133655 किसान पंजीकृत थे। इस वर्ष 5309 किसान अधिक पंजीकृत हुए है। सभी धान खरीदी केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है। इलेक्ट्रॉनिक तौल से इस बार धान का वजन किया जा रहा हैं। साथ ही सभी केंद्रों की कैमरे से भी निगरानी हो रही है। साथ ही बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से खरीदी की जा रही है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
रचना/

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment