रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक मनीष नागर व उनके स्टाफ की सक्रियता से आज दिनांक 20.03.2021 को कोतवाली स्टाफ द्वारा इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में संदिग्ध घूम रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर कार के चोरी की जानकारी मिली । आरोपी पिकअप वाहन चलाता है, कोतवाली टीआई को सूचना मिली थी कि ड्रायवर एक सेन्ट्रो कार चोरी कर रखा है । आरोपी पर कोतवाली थाने में इस्तगासा क्रमांक 14/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार पिकअन ड्रायवर द्वारा चोरी की सेन्ट्रो कार रखे होने की मुखबिर सूचना पर आज टीआई कोतवाली मनीष नागर, हमराह उप निरीक्षक रविशंकर पांडे, आरक्षक उत्तम सारथी, हेम प्रकाश सोम, विनोद शर्मा, मनोज पटनायक संदेही को इंदिरा नगर के पास बिना नंबर की सेंट्रो कार में घूमते हुये पकड़े । पूछताछ के लिये थाना लाये कड़ी पूछताछ में आरोपी *विकास तलरेजा पिता अशोक तलरेजा उम्र 25 निवासी कच्ची खोली सिंधी कालोनी चक्रधरनगर* सेंट्रो कार को सरलाविला के पास से कुछ दिन पहले चोरी करना कबूल किया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

