रायगढ़, 20 मार्च2021/ राज्य स्तरीय जिला संगठकों की बैठक सह कार्यशाला गत दिवस रेडक्रास रायपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा नवनियुक्त जिला संगठक प्रो.डॉ.सुषमा पटेल कार्यशाला में सम्मिलित हुई। जिला संगठक डॉ.पटेल ने कहा कि रेडक्रास की गतिविधियां जिले के हर कोने में पहुंचेगी। कार्यशाला में राज्य सचिव श्री प्रदीप कुमार साहू द्वारा एजेण्डावार जानकारी वर्ष 2019-20 पर चर्चा की गई। जिसमें विगत 5 वर्षो के अंशदान राशि जिला/राज्य मुख्यालय में जमा, बकाया राशि की जानकारी निर्धारित प्रपत्र, ऑडिट एवं सदस्यता अभियान, आजीवन, संरक्षक, उप संरक्षक सदस्यों की सूची, नाम, पूर्ण पता व मोबाइल नंबर के साथ की जानकारी, माहवार ब्लड डोनेशन कैम्प, डोनेट यूनिट/उपयोग ब्लड यूनिट की जानकारी पर चर्चा की गई। साथ ही जिले में संचालित जेआरसी/वायआरसी वालेंटियर्स की संख्या एवं यूनिट सूची की जानकारी तथा विगत वर्ष 2019-20 में रेडक्रास के तहत किये गये समस्त गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

