19 वी छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 26 दिसम्बर से बिलासपुर में।
(550 खिलाड़ी एवं अधिकारीगण भाग लेंगे)
==============
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के द्वारा दिनांक 26.12.2024 से 28 .12 .2024 तक 19वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर में की जा रही है। इस प्रतियोगिता में 18 जिलों से 550 खिलाड़ी एवं अधिकारी गण शामिल होंगे प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी कैडेट बालक /बालिका एवं सीनियर पुरुष/ महिला की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर के महासचिव रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां जोरो चल रही है, प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत जी हैं जिनकी मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूर्णता की ओर है।प्रतियोगिता का उदघाटन 26 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे होगी, पदक वितरण समारोह 27 दिसंबर को सायं 6.30 बजे होगी एवं प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 28 दिसंबर को सायं 6.30 बजे होगी। श्री गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर जिले के अलावा जांजगीर चांपा रायगढ़ जशपुर, अंबिकापुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम बालोद, दुर्ग, राजनादगांव, रायपुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़, महासमुंद बस्तर, नारायणपुर की टीमों की भाग लेने की जानकारी प्राप्त हो गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

