🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेन के अंदर यात्री ने किया सुसाइड, आर पी एफ और जी आर पी जांच में जुटी

On: December 11, 2024 6:58 PM

रायपुर. (वायरलेस न्यूज) रायपुर रेलवे स्टेशन में हड़कंप मच गया. जब हसंदेव एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक फांसी पर लटका मिला. सूत्रों के मुताबिक ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 2.30 को आती है और यहां से पुनः 6 बजे के बाद रवाना होती है. ट्रेन की सफाई के लिए जब कर्मचारी अंदर पहुंचा तो देखा कि वहां जनरल डिब्बे के अंदर एक युवक लटका हुआ था.
उक्त कर्मचारी ने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, जिसके बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया और तमाम अधिकारी अब रेलवे स्टेशन पहुंचे है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. आरपीएफ और जीआरपी जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या हत्या. ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment