🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*दनौट केलो नदी किनारे शराब बनाने की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्यवाही*.

On: March 22, 2021 10:11 AM

● *दो आरोपियों से 16 लीटर महुआ शराब जप्त*….

रायगढ़। एसपी संतोष सिंह के निर्देशन पर महुआ शराब के विरूद्ध जिला पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है, शहर से लगे केलो नदी के किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर लगातार चक्रधरनगर और जूटमिल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 20.03.2021 के शाम मुखबिर द्वारा टीआई चक्रधरनगर अभिनवकांत सिंह को ग्राम उर्दना के गजानंद तिग्गा एवं शंकरलाल उरांव नाम के व्यक्ति द्वारा ग्राम दनौट में केलो डेम किनारे जंगल में अवैध रूप से हाथ भट्ठी का महुआ शराब बनाकर बिक्री करते हैं, आज भी शराब बना रहे हैं कि सूचना दिया, जिस प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक चुडामणी गुप्ता एवं गवाहों को हमराह लेकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश देने पर ग्राम दनौट में केलो डेम के किनारे जंगल में आरोपियान भट्ठा चूल्हा जलाकर महुआ का देशी शराब बनाते पकड़ाये पूछताछ करने पर अपना नाम *गजानंद तिग्गा पिता मानसिंह तिग्गा उम्र 25 वर्ष एवं शंकर लाल उरांव पिता नकुल उरांव उम्र 25 वर्ष साकिनान उर्दना बस्ती थाना कोतवाली जिला रायगढ* के रहने वाले बताये जिनके कब्जे से मौके पर 8 लीटर 8 लीटर कुल *16 लीटर हाथ भट्ठी का बना महुआ शराब* गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment