रायगढ़। ग्राम नागरामुडा थाना तमनार निवासी युधिष्ठिर विश्वाल पिता लक्ष्मण विश्वाल उम्र 50 वर्ष दिनांक 20.03.2021 को गांव के विभूति गुप्ता (40 वर्ष) के विरुद्ध धोखे में डालकर अशिक्षित होने का फायदा उठाकर *50,12,460 रू*. को अपने खाता में ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताया कि इसकी जमीन लगभग 09 एकड़ ग्राम नागरामुडा में थी, उक्त भूमि को जिंदल पावर प्लांट द्वारा अधिग्रहण किया गया जिसका मुआवजा रकम वर्ष 2013 में 93,93,000 रू. SBI तमनार में एवं 45,00,000 रू. ग्रामीण बैंक धौराभांठा के खाता में जमा हुआ था । कम पढ़ा-लिखा और लेनदेन में कमजोर होने पर गांव का *विभूति प्रसाद गुप्ता* इसका लाभ उठाकर सस्ता में जमीन दिलाने का छल कपट करते हुये बचत खाते से वर्ष 2013 में भारतीय स्टेट बैंक, तमनार का 93,37,460 रू. ग्रामीण बैंक का 27,25,000 रू. कुल 1,20,62,460 रू विभूति गुप्ता अपने खाता में छल कपट कर जमा करा लिया उसके द्वारा भूमि एवं रकम वापसी के नाम पर 70,50,000 रू. हिसाब दिया शेष *रकम 50,12,460 रू*. को उसके द्वारा गबन किया गया है। उक्त रकम को वापस करने कई बार बोलने पर रकम वापस नही किया गया तथा दिनांक 06.11.2020 को उसके द्वारा एग्रीमेंट करके रकम वापस करने का निष्पादित किया गया था, उसके बाद भी रकम वापस नही किया । मांगने पर विवाद करता था और दिनांक 11.03.2021 को एक भी पैसा वापस नही करने का धमकी दिया, रिपोर्ट पर आरोपी विभूति प्रसाद गुप्ता के खिलाफ अपराध क्रमांक 89/2021 धारा 420 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

