* तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर-ईब सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग एवं ब्रजराजनगर स्टेशन का निरीक्षण किया गया ।*
बिलासपुर, – ( वायरलेस न्यूज़) 31 जनवरी 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज बिलासपुर से ईब स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संचालन, संरक्षा और आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में श्री तरुण प्रकाश ब्रजराजनगर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यात्री सुविधाओं के उच्चीकृत विकास पर विशेष जोर दिया।
इसके अलावा, महाप्रबंधक ने लज़कुरा ओपन कास्ट माइंस साइडिंग (LOCM) का निरीक्षण कर वहाँ माल परिवहन, लोडिंग सुविधा और संरचनात्मक सुधार की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कोयला परिवहन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री तरुण प्रकाश भालूमाड़ा सरदेगा क्षेत्र में भी पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने परियोजनाओं की गुणवत्ता और तय समय सीमा में पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में वृद्धि, संरक्षा मानकों के पालन और संरचनात्मक विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
****
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

