बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) दिनांक 08.02.2025 को रेलवे सुरक्षा बल, (RPF) बिलासपुर के द्वारा ट्रेनों में यात्री सामानों की चोरी करने वाले अंतर्राज्य पेपर गैंग के 05 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया
*****
घटना का संक्षिप्त विवरण-
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा यात्री संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु यात्री सामानों की चोरी से प्रभावित गाड़ियों का विश्लेषण करते हुए अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर के द्वारा लगातार गुप्त निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 07.02.2025 को गाड़ी संख्या 58214 (टिटलागढ़ पैसेंजर) में एक महिला यात्री के बैग से करीबन 7 तोला सोने की आभूषण कीमत लगभग 6,00,000 (छः लाख) रूपये की चोरी होने की रेल मदद के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई। यात्री द्वारा जीआरपी, रायगढ़ में एफआईआर दर्ज कराया गया। प्राप्त शिकायत पर श्री कर्मपाल सिंह गुर्जर, अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, बिलासपुर एवं कोरबा की तत्काल एक टीम गठित की गई और शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फूटेज और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए दिनांक 08.02.2025 को श्री कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर एवं उनकी टीम द्वारा मामले में संलिप्त 5 आरोपियों को किरोड़ीमल नगर, रायगढ़ से चोरी किए गए कुल-6,00,000 रूपये की संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी आरोपी न्यूजपेपर गैंग (मंडल गैंग), बिहार के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान पाया गया है कि सभी आरोपी यात्री सामानों की चोरी के आदतन अपराधी है, जो भारत के अलग-अलग राज्यों में रेल यात्री संबधित अपराध मौका पाकर करते है। सभी आरोपियों को संबंधित जीआरपी को जप्त संपत्ति के साथ कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
अपराध करने का तरीका-
आरोपियों द्वारा आमतौर पर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में अकेली महिलाओं या छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे, जो अपना सामान पैसेंजर ट्रेन के लगेज कैरियर पर रख देती थीं। उनमें से एक या दो सदस्यों ने ट्रॉली बैग के पास लगेज कैरियर पर बैठने की व्यवस्था कर लेते है, एक सदस्य पीड़ित से बातचीत शुरू करता है, जबकि दूसरा अखबार को कवर के रूप में इस्तेमाल करता है, और तीसरा कीमती सामान चुराने के लिए स्क्रूड्राइवर या तेज औजार की मदद से ट्रॉली बैग का ज़िप खोलता है। वे अगले स्टेशन पर जाने से पहले छेड़छाड़ को छिपाने के लिए तुरंत फेविक्विक चिपकाने वाले पदार्थ और वैसलीन का उपयोग करके जिपर को सील कर देते हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
चतुरी मंडल, उम्र- 52 वर्ष, निवासी-बरेला बासा, थाना- बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
कृष्ण कुमार राज, उम्र-20 वर्ष, निवासी-वार्ड नं 08, मीरगंज, पोस्ट- गोगरी, थाना-गोगरी, जिला- खगड़िया (बिहार)।
सतीश कुमार महतो, उम्र-38 वर्ष, निवासी-बरेला बासा, थाना-बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
रबीन कुमार मंडल, उम्र-24 वर्ष, निवासी- बरेला बासा, थाना-बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
दीपक मंडल, उम्र-35 वर्ष, निवासी- परिया, थाना- बरियारपुर, जिला- मुंगेर (बिहार)।
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा यात्री संबंधी अपराध में शामिल आरोपियों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विगत माह में भी एक पेपर गैंग गिरोह को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस को सुपुर्द किया गया था।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

