— अगले एक माह तक किया जाएगा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

रायगढ़. (वायरलेस न्यूज़) “जिंदल स्टील एंड पॉवर के लिए सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। बेहतर उत्पादन के साथ, बेहतरीन सुरक्षा जेएसपी का ध्येय वाक्य है। इसका पालन करने के लिए जेएसपी परिवार के सभी सदस्य प्रतिबद्ध हैं।” जिंदल स्टील एंड पॉवर, रायगढ़ संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने ये बातें 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर संयंत्र में आयोजित समारोह में कहीं। उन्होंने 4 से 24 मार्च के बीच जेएसपी में आयोजित सुरक्षा जागरूकता माह का उद्घाटन भी किया।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह 8 बजे जेएसपी परिसर स्थित पोलो मैदान से सुरक्षा रैली निकाली गयी। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं ठेकेदार बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हुए। सुरक्षा रैली मुख्य मार्ग से होते हुए पुराने क्लब हाउस मैदान में सुरक्षा सभा के रूप में परिणित हो गयी। रैली के साथ सुरक्षा रथ भी सजाया गया था, जिसमें संयंत्र की सुरक्षा के संबंध में विभिन्न तरह के पोस्टर एवं संदेश लिखे गए थे। सभा में सबसे पहले सुरक्षा ध्वज फहराया गया। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के प्रमुख जितेंद्र परिदा ने सभा में स्वागत भाषण के साथ सुरक्षा के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों और राष्ट्रीय सुरक्षा माह के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

