*महिलाओं की बात सुनो उनपर आघात सुनो…डा जेके डागर
रायपुर ( वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महोबा बाजार के बरसाना एनक्लेव के क्लब हाऊस में ‘कौशल काव्य धारा’ संस्था की विशेष गोष्ठी आयोजित की गई . कविता पाठ के पूर्व वरिष्ठ कवियत्री स्वर्गीया शिवा वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रुप आचार्य अमरनाथ त्यागी ने कहा
एक छोटी शमां सपने जगा देती है .
पलकों से खुशि के आंसू गिरा देती है
संस्था के अध्यक्ष ,डाॅ जेके डागर ने अपनी कविता में कहा ,..
सर्व श्रेष्ठ कविता होना श्रीमान बाकी
है
कलम न थमने दो जब ये तक जान बाकी है
जागी तो है मानवता कुछ कुछ कविता से
पर कोई पाप न हो ये अरमान बाकी है
कवयित्री सुषमा पटेल ने अपनी कविता में कहा …
ब्रज मंडल में छा गया होली का त्यौहार
गाल गुलाबी कर गयी पिचकारी की धार.
प्रथम बार आये कवि ऋषि साव ने कहा
नशा नाश की जड़ है,भला कभी न फल होगा
गलत काम गलत सिला आज नहीं तो कल होगा
पूर्व प्रोफेसर दिलीप वाजपेई ने स्वर्गीय शिवा वाजपेई को याद करते हुए अपने उद्गार प्रस्तुत करते हुए उनकी काव्य यात्रा का जिक्र किया.कार्यक्रम में
उपस्थित होने वाले कविगढ़ आचार्य अमर नाथ त्यागी, डॉ. जे.के.डागर, आ.ऋषि कुमार साव जी, आ.रिक्की बिंदास जी, आ.अनिल श्रीवास्तव जाहिद जी, आ. प्रेम पटेल जी,आ. यशवंत यदु यश जी, आ.तेजपाल सोनी जी आ.मन्नूलाल यदु जी आ.प्रो. दिलीप बाजपेयी जी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

