बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कानन पेंडारी जू मे आज शाम विभागीय लापरवाही के चलते बहुत ही गंभीर घटना घटित हो गया है यहाँ की एक केज मे बंद बाघिन ने वही के कार्यरत कर्मचारी को धरदबोच लिया है जिससे हाथ का अंगूठा को बाघिन ने खा लिया है और वही उसी बाएं हाथ के एक उंगली फ्रेक्चर हो गया है, आनन फानन मे उसे तत्काल सिम्स मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कर्मचारी की हालत नाजुक है सूत्रों ने बताया है कि उसे बेहतर इलाज के लिए जाने डाक्टरों ने सलाह दी है, इस बात की जानकारी sdo भोपाल ने dfo गणेश यु आर को दी तो dfo ने बाहर इलाज नही कराने को मना कर दिया है जबकि कर्मचारी की स्थिति खराब है.
आज शाम जब कानन पेंडारी बन्द हो गया था उस समय किसी जानकार स्टाफ् को न भेजकर अकुशल श्रमिक आशीष कोशिक को खाना खिलाने को भेजा था जबकि इस बात को भी कानन पेंडारी प्रबंधन दबा रहा है और बोल रहे हैं कि इसी की गलती से हुआ है जबरन बाघिन को छेड़ रहा था.
कुछ ही दिन पहले यही के एक अन्य स्टाफ् को केज के अंदर बंद नाग सांप ने काट लिया था जिसे सिम्स मे भर्ती कराया था वह भी बहुत मुश्किल से बचा था इस बात को भी प्रबंधन ने पूरी तरह से दबाए रखा था.
जबसे dfo गणेश ने कानन का और अचानकमार टाइगर रिजर्व का चार्ज सम्हाला है कोई न कोई गंभीर हादसे हो ही रहे हैं, जनवरी मे ATR मे एक बाघिन की मौत हो गई थी जिसे लीपापोती कर दबा दिया गया है इसी प्रकार सारंगढ़ के एक अभ्यारण्य मे पदस्थ थे तभी इन्ही के कार्यकाल में एक बाघ की मौत शिकार से हुई थी, जब उक्त अधिकारी से कार्य सम्हाल नही रहे है तो क्यों हटाया नही जाता ? क्या शासन कोई बड़ी घटना का इंतजार में है!
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

