दुर्ग के राज वासनिक बने सर्वश्रेष्ठ शक्तित्तोलक
विजय बहादुर सिंह कंवर चुने गये विद्युत श्री
दो दिवसीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव का अर्न्तक्षेत्रीय प्रतियोगिता संपन्न

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़24 मार्च 2025 ) – विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय शक्तित्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23.03.2025 से 24.03.2025 तक तिफरा स्थित कल्याण भवन एवं आरएल 21 फिटनेस संेटर तिफरा बिलासपुर में किया गया। जिसमें पॉवर कंपनी के 9 रीजन के खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पॉवर लिफ्टिंग तथा बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब रायपुर क्षेत्र को मिला जबकि मड़वा व कोरबा पश्चिम क्षेत्र ने संयुक्त रूप से उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। दुर्ग क्षेत्र के श्री राज वासनिक ‘‘सर्वश्रेष्ठ शक्तित्तोलक‘‘ चुने गये।
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मेेजबान टीम बिलासपुर क्षेत्र के श्री अंजुलेस पैकरा ‘‘बेस्ट पोजर‘‘ बने जबकि रायपुर क्षेत्र के श्री विजय बहादुर सिंह कंवर ‘‘विद्युत श्री‘‘ चुने गये। बॉडी बिल्डिंग के टीम चैंपियनशिप का प्रथम पुरस्कार मड़वा की टीम ने जीता तथा कोरबा पूर्व एवं रायपुर क्षेत्र संयुक्त रूप से उपविजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में श्री मनीष कुमार एवं श्री साहिल अली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों की खुशी देखते बन रही थी। सभी खिलाड़ी उत्साह से झूम उठे। विजेता टीम को बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालय निदेशक श्री ए. के. अम्बस्ट, अति. मुख्य अभियंता श्री डी.के. भोजक, अधीक्षण अभियंता श्री आर. के. अरोरा , श्री सुरेश जांगड़े एवं श्री पी. आर. साहू ने ट्रॉफी सौंपी। श्री दीपक तिग्गा, प्रशासनिक अधिकारी एवं श्री मुकेश कुमार माथुर, प्रकाशन अधिकारी एवं श्री नवीन नागदौने ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।े
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

