🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*बेहतर पुलिसिग कार्य के लिए आरक्षक गीतेश देवांगन बने पुलिस मैन ऑफ द वीक*

On: March 24, 2021 2:20 PM

पाली (सुरेन्द्र सिंह वायरलेस न्यूज़)_पाली थाने में पदस्थ आरक्षक गीतेश देवांगन को जिले में पुलिस विभाग में प्रति माह मिलने वाले सम्मान – पुलिस मैन ऑफ द वीक से नवाजा गया है
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीणा जी द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने एवं मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस मैन ऑफ द वीक नामक पुरस्कार आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से थाना चौकी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम प्रति सप्ताह थाना चौकी के नोटिस बोर्ड में फोटो सहित चस्पा किया जाएगा। एवं लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का नाम नगद इनाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को भेजा जाएगा। पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि लगातार उत्कृष्ट कार्य करने पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्रति सप्ताह पुलिस अधीक्षक महोदय जी द्वारा स्वयं सम्मानित किया जाएगा।पुलिस थाना पाली में माह
मार्च प्रथम सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने पर आरक्षक क्रमांक 599 गीतेश देवांगन को पुलिस मेन ऑफ द वीक चुना गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment