बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़)आज कानन पेंडारी जू में एक नर गोराल की मृत्यु हो गई जिसकी उम्र 11 की थी।गोराल वन्यजीव के अनुसुची 3 में रखा गया है।
उक्त गोराल को 2015 में दिल्ली से लाया गया था, गोराल की मृत्यु का कारण वृद्धावस्था के चलते परालेतिथिक अटैक बताया है, उक्ताशय की जानकारी कानन जू के अधीक्षक लूथर ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। गोराल की औसत आयु लगभग 12 से 14 साल होती है। आज 11.30 पर उसकी मृत्यु हो गई। जिसका शव विछेदन जूं के डॉक्टरों के द्वारा किया गया ततपश्चात समस्त अंगों के साथ दाह संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *