🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सत्या ऑटोमोबाइल देश के सर्वश्रेष्ठ ऑटो डीलर के अवॉर्ड से केंद्रीय मंत्री गडकरी के हाथों नवाजा गया

On: March 24, 2021 1:21 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) कल नई दिल्ली में बिलासपुर स्थित सत्या ऑटोमोबाइल ग्रुप को देश के (नान मेट्रो के केटेगरी में) सर्वश्रेष्ठ ऑटो डीलर के अवॉर्ड से केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों युवा डायरेक्टर आशीष खेड़िया ने ट्राफी ग्रहण किया ।
कल दिनांक 23 मार्च को नई दिल्ली में ऑटो कार इंडिया द्वारा देश भर के सर्वश्रेष्ठ कार डीलर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था जिसमें देशभर के 70 से अधिक कार कम्पनीयों ने हिस्सा लिया था जिसमे अवार्ड की दो श्रेणी क्रमशः कार डीलर मेट्रो एवं कार डीलर नान मेट्रो रखी गई थी।
बिलासपुर के सत्या ऑटोमोबाइल ग्रुप देश के सर्वश्रेष्ठ नान मेट्रो कार डीलर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सत्या ऑटोमोबाइल प्रा.लि. के युवा डायरेक्टर आशीष खेड़िया ने अपने समस्त ग्राहकों एवं शुभचिंतकों की उपलब्धि बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है साथ ही भविष्य में भी आपका स्नेह एवं सहयोग मिलता रहेगा। डायरेक्टर आशीष खेड़िया छत्तीसगढ़ के प्रमुख समाजसेवी, एवं उद्योगपति मिलनसार श्री प्रमोद खेड़िया के सुपुत्र है।बिलासपुर के प्रमुख ब्यवसायी यों एवं शुभचिंतकों ने कहा कि ये उपलब्धि सिर्फ सत्या ऑटोमोबाइल की ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ भी गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर शहर के सभी प्रमुख लोगों ने आशीष खेड़िया के इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment