🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फोटो डिलीट करने युवती से मांगे ₹5 लाख, एसपी से शिकायत बाद कोतवाली में दर्ज एफआईआर

On: March 24, 2021 6:03 PM

● *फ्रेंडशिप में खींची गई तस्वीरों को युवती के मंगेतर को भेजकर शादी तुड़वाने की धमकी*….

● *दोनों आरोपी कोतवाली पुलिस की हिरासत में, आपराधिक अभित्रास सहित उद्दापन की धाराओं में जायेंगे जेल*……

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) शहर के एक संभ्रांत परिवार कि युवती पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से उनके कार्यालय में आकर सदर बाजार रायगढ़ में रहने वाले अमित अग्रवाल व उसके बड़े भाई आशीष अग्रवाल के विरूद्ध ब्लैकमेलिंग करने की शिकायत की । युवती बताई कि अमित फ्रेंडशिप दौरान ली गई तस्वीरों को इसके मंगेतर को सेंड कर शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है, परिवार व समाज के लोग अमित को समझाएं किंतु अमित व उसका भाई आशीष अग्रवाल द्वारा अमित से शादी करने का दबाव बना रहे हैं, नहीं तो फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमककियां दी जा रही है, ऐसा न करने के एवज में दोनों भाई ₹5,00,000 की मांग कर ब्लैक मेलिंग कर रहे हैं । शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी रायगढ़ द्वारा शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने टीआई कोतवाली मनीष नागर को निर्देशित किए।

आज दिनांक 24.04.2021 के शाम युवती अपनी लिखित शिकायत लेकर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर से मिली । युवती बताई की रायगढ़ में हाई स्कूल पढ़ाई के समय से अमित अग्रवाल निवासी सदर बाजार रायगढ़ को जानती पहचानती है । दोनों फ्रेंडशिप में एक साथ तस्वीरें खींचायें हैं । अमित धमकी दिया कि शादी मुझसे नहीं करेगी तो एक-दूसरे की साथ वाली तस्वीरों को मंगेतर को भेजकर शादी तोड़वा दूंगा नहीं तो मुझे ₹5,00,000 दो । इस बात की जानकारी युवती अपने परिवारजनों को बताई । तब परिवार व समाज के प्रमुख व्यक्ति अमित के भाई आशीष अग्रवाल को जाकर उसके भाई अमित को समझाने बोले । तब आशीष अग्रवाल भी अपने भाई अमित का पक्ष लेते हुए कहने लगा कि ₹5,00,000 दे वरना, अमित से लड़की की शादी करायें, नहीं तो फोटो वायरल कर लड़की को बदनाम कर देंगे । युवती के लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 384, 507 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी *अमित अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 26 वर्ष एवं आशीष अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल उम्र 31 वर्ष निवासी सदर बाजार रायगढ़* को हिरासत में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment