रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है कांग्रेस पार्टी ने भी असम को जीतने के लिए सभी जगह से अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार के लिए असम रवाना कर रही है रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में 10 समर्थकों के साथ असम विधानसभा चुनाव में कार्य करने हेतु आज रवाना होंगे।
विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि असम चुनाव के पर्यवेक्षक हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी हैं और उनके साथ पूरे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस टीम भी है और छत्तीसगढ़ से लगभग 30 लाख लोग निवासरत है जो कई विधानसभा में बंटे हुए हैं इसलिए छत्तीसगढ़ी होने का प्रभाव वहां काफी ज्यादा है और मुझे हाईकमान से निर्देश मिला है इसी के मद्देनजर मैं और मेरी टीम असम रवाना हो रहे हैं और वहां भूपेश बघेल मॉडल काफी लोकप्रिय है इसलिए निश्चित तौर पर इस बार वहां परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनके साथ चंद्रशेखर चौधरी एल्डरमेन, आरिफ हुसैन पार्षद, गणपति पाढ़ी, पंकज पटेल पूर्व पार्षद, लोकेश देवांगन रवाना हुए है I
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

