अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता का सफल समापन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कुशल संयोजन में हुआ

On: April 12, 2025 2:33 AM
Follow Us:

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) 14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) बैंड प्रतियोगिता का सफल समापन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के कुशल संयोजन में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अप्रैल 2025 तक एन.ई. इंस्टीट्यूट मैदान, बिलासपुर में किया गया, जिसमें देशभर की 15 इकाइयों के कुल 238 रेसुब बल सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 9 अप्रैल को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुनव्वर खुर्शीद, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त उपस्थित थे । वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दिनेश सिंह तोमर ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए समारोह की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन सशस्त्र बलों के अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया।

आज 11 अप्रैल 2025 की शाम समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार साहू, अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे थे । इस अवसर पर महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उप-महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, बिलासपुर, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, स्थानीय पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं रायपुर तथा नागपुर रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महोदय के स्वागत पश्चात बैंड की टीमों ने अपनी धुनों पर बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए मार्च पास्ट कर उनकी प्रतिभा का अनुपम प्रर्दशन किया गया। पाइप बैंड एवं बैंड म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा अनुपम प्रस्तुति दी गयी।

समारोह में सभी बैंड दलों ने शानदार मार्च पास्ट एवं धुनों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी गेंड़ी नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरी। महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा के पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी अधिकारियों, प्रतियोगियों एवं उपस्थित अन्य लोगों हेतु बड़ा खाना का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई और विजेताओं तथा उपविजताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही निर्णायक मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ 55 बैंडमैन वर्ष के अंत में जयपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में आरपीएफ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
परिणाम निम्नानुसार रहे-

A- बैंड प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान: दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद
द्वितीय स्थान: रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली
तृतीय स्थान: पूर्व रेलवे, कोलकाता

B- बिगुल प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान: रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली
द्वितीय स्थान: उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर
तृतीय स्थान: पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर

C- पाइप बैंड प्रतियोगिता –
रेलवे सुरक्षा विशेष बल, नई दिल्ली।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment