अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मार्च 2025 मे चलाये गये अभियानों मे मिली सफलता, रेसुब नागपुर मंडल ने 24 बच्चों को चाईल्ड वेल्फेयर सेंटर के माध्यम से उनके परिजनों को सुपुर्द कियाऑपरेशन अमानत 75 मामले में 16,46,238 /- रुपए का सामान खोजकर/बरामद कर सुपुर्द किया

On: April 12, 2025 6:39 AM
Follow Us:

मार्च 2025 मे चलाये गये अभियानों मे मिली सफलता। *24 बच्चों को चाईल्ड वेल्फेयर सेंटर के माध्यम से उनके परिजनों को सुपुर्द किया

*ऑपरेशन अमानत 75 मामले में 16,46,238 /- रुपए का सामान खोजकर/बरामद कर सुपुर्द किया

नागपुर ( वायरलेस न्यूज़) *ऑपरेशन जीवन रक्षा – एक महिला एवं एक युवा पुरुष कुल-02 यात्रीयो का जान बचाया गया *ऑपरेशन रेल सुरक्षा- रेलवे संपत्ति के चोरी के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 1,06,174/- रुपए की संपत्ति बरामद की गई व मामले मे संलिप्त 32 आरोपीयो ( रिसीवरों /कबाड़ी सहित) को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई

*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा – रेलवे टोल फ्री नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त-2611 शिकायतों का व ट्विटर के माध्यम से प्राप्त 36 शिकायतो का निवारण किया गया नागपुर । रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेल,नागपुर मंडल के मार्ग दर्शन मे रेसुब नागपुर मंडल द्वारा वर्ष 2025 मे माह मार्च तक रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रीयो की सुरक्षा एवं उनके सामानों की सुरक्षा के दायित्वो का निर्वहन किया जा रहा है इसके अलावा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला कर रेल यात्रियों के प्रति सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं ।
नागपुर रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेल,नागपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार
दीप चंद्र आर्य/मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेल,नागपुर मंडल के मार्ग दर्शन मे रेसुब नागपुर मंडल द्वारा वर्ष 2025 मे माह मार्च तक रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रीयो की सुरक्षा एवं उनके सामानों की सुरक्षा के दायित्वो का निर्वहन किया जा रहा है इसके अलावा विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला कर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं । रेसुब द्वारा की जाने वाली कार्यवाहीयो मे मुख्‍य ऑपरेशनो का विवरण

*ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते – रेलवे गाड़ियों एवं रेल परिक्षेत्र में परिजनों से बिछड़े एवं घर से भागे बच्चों को बचाने की मुहिम के तहत नागपुर मंडल मे वर्ष – 2025 में माह मार्च तक कुल -24 बच्चों को चाईल्ड वेल्फेयर सेंटर के माध्यम से उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है।

*ऑपरेशन अमानत– रेल गाडीयो, प्लेटफॉर्म, रेल परिक्षेत्र में छूटे एवं खोये हुए सामानों को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व बल सदस्यो द्वारा खोजबीन/बरामद कर संबंधित यात्रियों को सुरक्षित वापस करने की मुहिम के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक कुल -75 मामले में 16,46,238 /- रुपए का सामान खोजकर/बरामद कर सुपुर्द किया जा चुका है।

*ऑपरेशन जीवन रक्षा -चलती गाडीयो में चढ़ने -उतरने की कोशिश में गिरते हुए यात्रियों को बचाने की मुहिम मे आपरेशन जीवन रक्षा के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक एक महिला एवं एक युवा पुरुष कुल-02 यात्रीयो का जान बचाया गया है।

*ऑपरेशन रेल सुरक्षा– रेलवे की अपनी संपत्ति तथा रेलवे के माध्यम से बुक की गई संपत्ति की सुरक्षा के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक नागपुर मंडल में रेलवे संपत्ति के चोरी के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें 1,06,174/- रुपए की संपत्ति बरामद की गई व मामले मे संलिप्त 32 आरोपीयो ( रिसीवरों /कबाड़ी सहीत) को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा -रेल यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन तक सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के दौरान किसी प्रकार की शिकायत अथवा सहायता हेतु रेलवे टोल फ्री नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त-2611 शिकायतों का व ट्विटर के माध्यम से प्राप्त 36 शिकायतो का निवारण किया गया है इसके अलावा यात्रीयो की सुरक्षा हेतु वर्ष 2025 में माह मार्च तक लगभग 2234 यात्री गाड़ियों को नागपुर मंडल के क्षेत्राधिकार में 5778 अधिकारी एवं बल सदस्यों के द्वारा अनुरक्षण कराया गया।

*ऑपरेशन महिला सुरक्षा – रेसुब द्वारा मेरी सहेली योजना के तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेली यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने की मुहिम के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक अकेली यात्रा करने वाली लगभग – 1200 महिलाओं से उनकी कुशलता/परेशानी पूछते हुए उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाया गया, इसके अलावा महिलाओ के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले कुल-1171 पुरुष यात्रीयो के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 162 के तहत कानुनी कार्यवाही कर न्यायालय के माध्यम से कुल 2,62,800/- रुपए का जुर्माना वसूला गया।

*ऑपरेशन नार्को- रेल के माध्यम से विभीन्न प्रकार के मादक पदार्थो तस्करी करने वालों को विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत तलाशी जप्ती और गिरफ्तारी करने की मुहिम के तहत वर्ष सन 2025 में माह मार्च तक गांजा तस्करी के 10 मामले में कुल 12,224/- किलोग्राम गांजा कीमत 2,44,480/- बरामद कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

*ऑपरेशन मातृशक्ति -ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत ट्रेन में यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर प्रसुति के समय मदद करने की मुहिम वर्ष 2025 में माह मार्च तक एक गर्भवती महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा होने पर प्रसुति में महिला आरपीएफ अधिकारी एवं बल सदस्यों के द्वारा आविलंब सहायता प्रदान किया गया चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

*ऑपरेशन उपलब्ध– रेलवे टिकटों की कालाबाजारी/ अवैध दलाली और अनाधिकृत रूप से रेलवे की टिकट दलाली में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कानूनी कार्यवाही करते हुए 2025 में माह मार्च तक अवैध रूप से ऑनलाइन टिकट दलाली करने वाले कुल -17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कुल 7,74,0267 /- रूपये मुल्य के अवैध टिकट जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*ऑपरेशन समय पालन -यह ऑपरेशन ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन बनाएं रखने और ट्रेनों के अवागमन में चेन पुलिंग अन्य कारणों से होने वाली बांधाओ की रोकथाम की मुहिम के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक ट्रेनों में बिना उचित व पर्याप्त कारण के जंजीर खींचने वाले के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्यवाही करते हुए 219 मामले में 200 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय के द्वारा रुपए 20,500/- जुर्माना वसूल किया गया है ।

*ऑपरेशन जन जागरण – रेलवे मे यात्रा करने वाले यात्रियों को विभिन्न मामलो मे जागरूक करने हेतु पर्चे वितरण करना स्टीकर चिपकाने ,नुक्कड़ नाटक करना, प्रिंट मीडिया ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से घोषणा की जा रही है। 2025 में माह मार्च तक यात्रियों को जागरूक करने के लिए 1901 पंपलेट बांटे एवं स्टीकर चिपकाए गए। पीए सिस्टम के माध्यम से 269 घोषणा किया गया है। तथा प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार यात्रियों को जागृत किया जा रहा है।

*रेल अधिनियम के तहत वर्ष 2025 में माह मार्च तक रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुये
कुल 3,120 मामले पंजीबद्ध कर 3,117 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई। और न्यायालय के द्वारा दोष सिद्ध करते हुए कुल 5,40,850/- रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

* MRO/CRO जन जागरूकता अभियान – वर्ष 2025 में माह मार्च तक मानव रन ओवर एवं पशु रन ओवर की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे लाइन के निकटवर्ती गांव में ग्राम पंचायत वार्ड मेंबर एवं पार्षदों के मध्य कुल-137 अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया है।

रेसुब सुरक्षा बल सभी गणमान्य नागरिको व रे यात्रीयो से अपील करता है कि गाडीयो मे बिना उचित कारण जंजीर ना खीचे और अन्य लोगो को भी जंजीर खिचने ना दे गाडीयो मे यात्रीयो की सुरक्षा व संरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के अपराध के संबंध मे सुचना /आसूचना रेसुब को दे कर साथ ही अपने परिवार के सदस्यो, मीत्रो, आस पडोस, मे विभिन्न माध्यमो से प्रचार प्रसार कर यात्रीयो के सुरक्षित यात्रा व गाडीयो के समयबद्ध परिचालन मे रेलवे का सहयोग प्रदान करे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment