● *आरोपी से 2 लाख रूपये कीमती 6 बाइक जप्त*….
रायगढ़। बाइक चोरी मामले में आज चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा चक्रधरनगर चौक पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं संदिग्ध युवक को पकड़ा गया , जिसकी निशांदेही पर चोरी की *कुल 06 बाइक* बरामद की गई है ।
जानकारी के अनुसार आज दिनांक 24.03.2021 को मुखबिर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा चक्रधरनगर चौंक पर एक संदिग्ध युवक को मोटर सायकल बिक्री के लिये ग्राहक की तलाश में *मोटर सायकल हिरो होण्डा पैशन पल्स CG 13 FD 1390* के साथ पकड़े । युवक अपना नाम जयप्रकाश प्रधान निवासी सर्किट हाउस के पास थाना कोतवाली बताया । आरोपी से कड़ी पूछताछ करने पर इस बाइक सहित कुल 06 बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी कर घर में छिपा रखने की जानकारी दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर उसके घर से पांच अन्य बाइक (1) प्लैटिना लाल काला रंग सीजी 11 एम ए – 9302 (2) पैशन प्रो काला नीला सीजी 13 एए -9313 (3) पल्सर काला रंग सी जी 13 एबी- 9890 (4) पैशन प्रो लाल रंग बिना नम्बर (5) पैशन प्रो ब्लू रंग बिना नम्बर जुमला कीमती *₹1,80,000* का जप्त किया गया है । आरोपी बताया कि वह अक्सर गैलेक्सी मॉल के बाहर खड़ी बाइक पर निगाह रखता था और अपने पास रखे हुये “मास्टर की” का उपयोग कर हैंडल खोलकर बाइक स्टार्ट कर या फिर ढुलाते हुये चोरी कर ले जाता था । आरोपी *जयप्रकाश प्रधान पिता स्वर्गीय सुकल प्रधान उम्र 19 साल निवासी सर्किट हाउस शासकीस स्कूल के पास थाना कोतवाली* पर चक्रधरनगर थाने में *धारा 41 (1+4)CrPC/ 379IPC* के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी के हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, लोमेश राजपूत, आरक्षक विक्कु सिंह ठाकुर, विक्रम कुजूर, दिनेश गोड़, चूड़ामणी गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

