अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” एवं अन्य विशेष अभियान के तहत किए गए सराहनीय कार्य

On: April 24, 2025 5:04 PM
Follow Us:

*पाँच यात्री गाड़ियों में 08 OBHS स्टाफ पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कार्यवाही की ।*

*बिलासपुर: ( वायरलेस न्यूज़ 24 अप्रैल, 2025) *

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल यात्रियों, रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही साथ अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ कर रही है । रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कर्तब्यनिष्ठा से जरूरतमंद यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को सहायता प्रदान करने के साथ-साथ यात्रियों एवं उनके कीमती सामानों की सुरक्षा के किए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ़), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ऑपरेशन महिला सुरक्षा अभियान एवं अन्य विशेष अभियान के तहत किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण इस प्रकार है : –
1. *महिला सुरक्षा-* रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दिनांक 18 से 24 अप्रैल, 2025 तक रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” चलाया जा रहा है । जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों की सुरक्षा है I यात्री ट्रेनों में पुरूष एवं महिला स्टाफ द्वारा नियमित रूप से स्कार्टिंग करायी जा रही है। महिला यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से जागरूकता अभियान जैसे- पाम्प्लेट्स वितरित करना, स्टीकर चिपकाना, नुक्कड़ नाटक आयोजित करना आदि शामिल है I इस विशेष अभियान के दौरान यात्री गाडियों के महिला कोच में पुरुषों द्वारा अनाधिकार रूप से प्रवेश कर सफर करने वाले 68 पुरूष यात्रियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है । यह अभियान लगातार जारी है ।
2. *अवैध वेन्डर-* रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा यात्री ट्रेनों एवं स्टेशन परिसर में अवैध वेन्डरों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा 45 अवैध वेन्डरों को गिरफ्तार कर धारा 144 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । अवैध वेन्डरों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है ।
3. *OBHS (ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग स्टाफ विशेष जांच अभियान) -* रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा 05 यात्री गाड़ियों – गाड़ी संख्या 12442 (नई दिल्ली – बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 12810 (हावड़ा – मुंबई मेल), गाड़ी संख्या 20808 (अमृतसर – विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 22906 (शालीमार –ओखा एक्सप्रेस) एवं गाड़ी संख्या 12833 (अहमदाबाद – हावड़ा एक्सप्रेस) में OBHS स्टाफ के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान के दौरान
दिनाँक – 23 अप्रैल, 2025 को उनके द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने साथ ले जाने वाले 08 -OBHS स्टाफ पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कार्यवाही किया गया । यह अभियान आगे भी लगातार जारी है ।

***********

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment