अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों के ऊपर हुए आतंकी हमले को लेकर अग्रवाल समाज का केंडेल मार्च

On: April 25, 2025 5:04 PM
Follow Us:

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों के ऊपर हुए आतंकी हमले ने आज पूरे देश को दहला कर दिया है। पूरे देश में हर कोने से इस हमले की निंदा की जा रही है, और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा भी शुक्रवार शाम 6:30 बजे आतंकवादी हमले के विरोध में मौन कैंडल मार्च निकाला गया। यह मौन यात्रा पुराना बस स्टैंड से शुरु होकर शहीद स्मारक cmd चौक तक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु श्रद्धांजलि मौन यात्रा में शामिल होकर निर्दोष शहादत के प्रति कैंडल जला कर अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान मुर्दाबाद ,आतंकवाद मुर्दाबाद , निर्दोषों के प्रति श्रद्धांजलि,भारत माता की जय वंदे मातरम की तख्तियां लेकर
शहीद स्मारक चौक पहुंचकर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल रामू भैया ने समाज की ओर से मृत आत्माओं श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा देश स्तब्ध है आतंकवादियों की यह कायराना हरकत देश और समाज बर्दाश्त नहीं करेगा भारत की सरकार जो भी कड़े कदम आतंकवाद को मिटाने के लिए उठा रही है पूरा देश भारत सरकार के साथ है ,अग्रवाल समाज के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृतआत्मा को श्रद्धांजलि एवं परिवार के जनों को गहरा दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई।
अग्रवाल समाज नहीं बल्कि पूरे देश हिंदू को अब एकजुट होने की जरुरत है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में सरकार का साथ देने की जरूरत थे। हिंदू देश में रहकर अगर हमारे लोगों को हिंदू होने की सजा दी जाए , तो हम सबके लिए बहुत ही शर्म की बात है।
अग्रवाल समाज द्वारा आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए सभी समाज के लोगों को हिंदू एकजुट हो आतंकवाद गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। जाति और धर्म पूछ कर आतंकवादी जिस तरह मौत का तांडव रचा यह अमानवीय मृत है,
पहलगाम में उस वक्त हम या हमारा कोई रिश्तेदार भी हो सकता था और शायद होगा भी।
इस मौन यात्रा में बिलासपुर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ,सचिव विनोद मित्तल, अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष आलोक चौधरी ,सचिव कपिल टिबड़ेवाल, शिव अग्रवाल राजुल जाजोदिया ओम मोदी राजू अग्रवाल राजेश अग्रवाल नितिन बेरीवाल पवन अग्रवाल चक्कू गोयल आशीष अग्रवाल मनोज बेरीवाल मदन मोहन अग्रवाल राजकुमार केडिया सुरेश सिंघल जीपी मित्तल संतोष अग्रवालअमित अग्रवाल , पुलकित अग्रवाल सहित उनकी समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थीं। समाज के कई गणमान्य लोगों जैसे शिव अग्रवाल, राजु केडिंया , ओम मोदी ,राजुल जाजोदिया, मनीष अग्रवाल , उमेश मुरारका अग्रवाल अमेश बुधिया नवीन जाजोदिया अंकुर अग्रवाल कपिल जाजोदिया अंशुमन जाजोदियामहिला समिति की अध्यक्षा रंजना अग्रवाल, सचिव वंदना जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सामाजिक बंधु एवं महिलाएं श्रद्धांजलि अर्पित करने शामिल हुए।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment