एक मई को मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नाम कलेक्टर को देगें 21 सूत्री मांगपत्र
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों के हितों के लिये सभी जिला मुख्यालयों में करेगा प्रदर्शन

अनूपपुर / ( वायरलेस न्यूज़) मध्यप्रदेश के सभी पत्रकारों के हितों को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आगामी 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नाम कलेक्टर को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपेगे।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार प्रदेश के अन्य जिलों की भांति शहडोल संभाग के शहडोल, अनूपपुर,उमरिया जिले में यहाँ निवासरत सभी प्रदेश ,संभाग एवं जिला पदाधिकारियो की उपस्थिति में अनूपपुर जिलाध्यक्ष राजेश पयासी, शहडोल जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार एवं उमरिया जिलाध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी के नेतृत्व में संबंधित जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगें।
अनूपपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली को एक मई को देने की तैयारी कर ली गयी है। इसे लेकर विगत दिवस अनूपपुर में आयोजित संभागीय बैठक में आवश्यक चर्चा की गयी है। शहडोल संभाग के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने सभी जिला अध्यक्षों से आग्रह किया है कि जिले में निवास रत सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी, सभी सम्मानित संभागीय पदाधिकारी और जिले के समस्त पदाधिकारी और सम्मानित सदस्यों को आमंत्रित करें और रैली के शक्ल में जिला कलेक्टर को यह ज्ञापन सौंपेगें। जिले के सभी पदाधिकारियो और सदस्यों से निवेदन किया गया है कि
1 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के सामने सोन नदी के तट पर शिव मन्दिर परिसर में एकत्रित होगें और यहाँ से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

