किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ और त्यौहार के आयोजन पर लगा प्रतिबंध
महासमुन्द- कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन कराने के लिए महासमुंद जिले के सरायपाली थाने में शांति समिति की बैठक आहूत की गई बैठक में अनुविभागीय अधिकारी बीएस मरकाम एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले तहसीलदार, सीएमओ नगर पालिका के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर और थाना प्रभारी वीणा यादव उपस्थित रहे, बैठक में जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी उपस्थित शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य जनों को दी गई तथा आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई बैठक में कोविड-19 की रोकथाम और इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए एसडीएम सरायपाली श्री मरकाम ने बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके अनुसार 5 व्यक्ति से अधिक के समूह में लोगों को नहीं रहना है तथा सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार से त्यौहार आदि का आयोजन नहीं करना है इसके साथ ही डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित करने की जानकारी उनके द्वारा दिए गए हैं वही प्रशासन की ओर से जारी कोविड-19 गाइडलाइन का पूर्ण तरह पालन करने तथा मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी लोगों से की गई है शांति समिति की आहूत बैठक में नगर पालिका क्षेत्र के सभी पार्षदगण सहित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

