*अखिलेश सिंह ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार*

घरघोड़ा, ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना को नया नेतृत्व मिला है। श्री अखिलेश सिंह ने परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 1993 में एनटीपीसी में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और रिहंद, विन्ध्याचल, रायपुर, लारा और बोंगाईगांव सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा और असम स्थित एनटीपीसी बोंगाईगांव के भी परियोजना प्रमुख रह चुके हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्री सिंह ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है। उन्हें विद्युत अनुरक्षण (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस), ईंधन प्रबंधन तथा संयंत्र संचालन (ऑपरेशंस) के क्षेत्रों में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है।
श्री अखिलेश सिंह ने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रयास करने के साथ, आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने संचालन में उत्कृष्टता, समावेशी विकास, सामुदायिक उत्थान तथा कर्मचारियों की भलाई पर भी बल देने की बात कही है। उनके नेतृत्व में परियोजना से और भी ऊँची उपलब्धियों की अपेक्षा की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

